
Tiny
फ़ैक्ट्रियों के लिए नए तरह का ERP सिस्टम
कंपनी के बारे में
Tiny में हम फ़ैक्ट्रियों के लिए नए तरह का ERP सिस्टम बना रहे हैं, जिसमें AI एजेंट बार-बार दोहराए जाने वाले वर्कफ़्लो ऑटोमेट करते हैं। यह उन चालीस लाख फ़ैक्ट्रियों के लिए बना है जो आज भी मुख्य रूप से Excel के भरोसे चलती हैं। अलग-अलग जगहों में बंद पड़ा उनका ढेर सारा अव्यवस्थित डेटा अब LLM की मदद से काम में लाया जा सकता है। हमें एक कंपाउंड स्टार्टअप खड़ा करने का बड़ा मौक़ा दिखता है, और उससे आगे, नेटवर्क इफ़ेक्ट्स के ज़रिए पूरी की पूरी सप्लाई चेन में जस्ट-इन-टाइम मैन्युफ़ैक्चरिंग मुमकिन बनाने का भी।





